

२६ जून को मध्य प्रदेश के राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त स्काउट, गाइड, रोवर ,रेंजर का भव्य एवं गरिमामय मिलन समारोह एसोसिएशन ऑफ़ टॉप एचीवर स्काउट्स की मध्य प्रदेश शाखा के शुभारम्भ के साथ संम्पन्न हुआ.... मध्य प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय श्यामला हिल्स स्तिथ सभाग्रह में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 200 राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त स्काउट, गाइड, रोवर ,रेंजर ने हिस्सा लिया...कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सन 1965 के राष्ट्रपति स्काउट एवं रिटायर्ड जिला प्रधान न्यायाधीश श्री गुलाब शर्मा ने अपने उद्बोधन में एकत्रित सदस्यों को आह्वान किया कि "अब जबकि वे सभी अपने जीवन में एक मुकाम हासिल कर चुके है,स्काउटिंग आन्दोलन को तन,मन,धन से सम्रद्ध करने में मदद करे ."
कार्यक्रम के अतिथि आर्थिक अपराध अनुसन्धान ब्यूरों इंदौर के पुलिस अधीक्षक एवं देवास से सन 1970 के राष्ट्रपति स्काउट श्री महेंद्र सिंग सिकरवार ने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर पहुंचे है,स्काउटिंग में सीखे संस्कारों का उसमे महत्वपूर्ण योगदान है.हर बालक को स्कूली जीवन में स्काउटिंग का प्रशिक्षण आवश्यक रूप से लेना चाहिए ...
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में स्काउटिंग के एशिया पेसिफिक रीजन के डायरेक्टर श्री एस.प्रसन्ना श्रीवास्तव ने विश्व भर में चल रही स्काउटिंग गतिविधियों पर प्रकाश डाला व विस्तार से चर्चा की...उन्होंने इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ़ टॉप एचीवर स्काउट्स के मध्य प्रदेश चेप्टर के उद्घाटन की घोषणा करते हुए एतास वर्ल्ड ब्यूरों अध्यक्ष सायमन री के प्रतिनिधि के रूप में मध्यप्रदेश एटास तदर्थ समिति के सदस्यों को एटास बेज वितरित किये....
एटास इंडिया के श्री कुणाल मिश्र ने समिति को एटास ध्वज प्रदान किया....
इस अवसर पर एटास मध्य प्रदेश के विस्तार एवं एटास की विभिन्न गतिविधियों के आयोजन में मदद हेतु जिला समन्वयकों की नियुक्ति भी की गयी...मध्यप्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक श्री प्रकाश दिसोरिया ने मध्य प्रदेश में चल रही स्काउटिंग गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए समस्त एकत्रित राष्ट्रपति स्काउट गाइड रोवर रेंजर को एटास सदस्य बनने पर शुभकामनाए दी.उन्होंने एकत्रित राष्ट्रपति स्काउट गाइड को अपने जिलों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में राष्ट्रपति स्काउट गाइड को एकत्रित कर एटास संगठन का सदस्य बना एटास मध्यप्रदेश संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया...
वर्ल्ड स्काउट ब्यूरों कमिटी चेयरमेन श्री सायमन री एवं भारत स्काउट गाइड के नेशनल चीफ कमिश्नर श्री एम्.एल.जैन साहेब के इस अवसर पर प्राप्त शुभकामना सन्देश का वाचन श्री एम्.ऐ शकील ने एवं मध्य प्रदेश भारत स्काउट गाइड के स्टेट चीफ कमिश्नर सांसद श्री जीतेन्द्र सिंग बुंदेला के शुभकामना सन्देश का वाचन श्रीमती अंजना गुप्ता ने किया...
कार्यक्रम का संचालन एटास इंडिया के श्री कुणाल मिश्र ने किया....

















No comments:
Post a Comment